पलामू में भी तेजी से बढ़ने लगे हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, दिनचर्या में सुधार बहुत जरूरी
पलामू, मई 16 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले में बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव और फास्ट फूड का बढ़ता चलन लोगों को तेजी से हाई ब्लड प्रेशर यानी बीपी का मरीज बना रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि युवा और बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वर्ष 2026 की थीम उच्च रक्तचाप को मिलकर नियंत्रित करें, के तहत स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने में जुटा है। शहर के चिकित्सकों ने बताया कि हाई बीपी को, साइलेंट किलर, कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण सामान्य तौर पर दिखाई नहीं देते। समय पर जांच नहीं होने से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि देर रात तक मोबाइल चलाना, तनाव, अनियमित नींद, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों की कमी इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.