पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लगातार बढ़ रही गर्मी से पलामू जिले का जनजीवन थमने लगा है। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक घर से बाहर निकलने में विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। प्रत्येक परिवार को बच्चों, बुजुर्गो और बीमार सदस्यों पर विशेष निगरानी रखनी पड़ रही है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण जनजीवन भी खासकर दोपहर 12 से तीन बजे दिन घरों में कैद हो जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक पानी की बढ़ने लगी किल्लत और बिजली की घटती आपूर्ति परेशानी बढ़ा रखा है। खीरा, ककड़ी, तरबूज, सतू, नींबू-चीनी व दही की शरबत, छाछ की मांग बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में पेयजलापूर्ति ठप, वाटर कूलर से मिल रहा गर्म पानी-प्लान की खबर पलामू जिला प्रशासन के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने भी गर्मी को लेकर आम लोगों को गाइडलाइन जारी कर सतर्कता बरतने, शरीर में पानी की...