पलामू में ब्लड सेपरेशन मशीन लग जाने से भी डोनर लाने का कम हो सकता है दबाव
पलामू, जून 17 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू में रक्त की जरूरत पड़ने पर मरीजों और उनके परिजनों के सामने सबसे बड़ी चुनौती रिप्लेसमेंट ब्लड की व्यवस्था करना बन जाता है। यद्यपि राष्ट्रीय रक्त नीति और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार मरीज को केवल इस आधार पर रक्त देने से इनकार नहीं किया जा सकता कि उसके परिजन रिप्लेसमेंट ब्लड के लिए डोनर उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। झारखंड सरकार ने भी प्रत्येक मरीज को उसकी जरूरत के अनुरूप रक्त उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए डोनर लाने के लिए बाध्य नहीं करने का निर्देश दिया है। परंतु पलामू में इसका अनुपालन नहीं हो पा रहा है। पलामू जिले का एकमात्र सरकारी ब्लड बैंक मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में स्थित है परंतु यहां रक्त की उपलब्धता मांग की तुलना में हमेशा कम बनी रहती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.