पलामू, मई 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला समेत राज्य में लचर बिजली आपूर्ति और गहराते पेयजल संकट के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 6 मई 2026 को राज्यव्यापी एकदिवसीय आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है। इसी कड़ी में भाजपा की पलामू इकाई ने भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और समाहरणालय घेराव करेगी। राज्य के गांव से लेकर शहर तक बिजली की अनियमित आपूर्ति और पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है। कई स्थानों पर चापाकल खराब पड़े हैं, जबकि जल स्रोत सूख चुके हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता की आवाज को प्रशासन व सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- कमलपुर मंडल में भाजपा की बैठक संपन्न, प्रदर्शन को सफल बनाने पर जोर पलामू जिला भाजपा के अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि प्रदर्शन की तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.