पलामू, जून 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मध्य पूव में जंग के कारण डीजल की बढ़ती कीमतों और परिवहन संचालन लागत में वृद्धि को देखते हुए पलामू प्रमंडलीय बस ओनर्स एसोसिएशन ने किराये में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बैठक कर प्रमंडल के विभिन्न बस मालिक के साथ विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया है। जल्द ही नई दरें लागू हो जाएगी। रुद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि डीजल, स्पेयर पार्ट्स, टायर, मेंटेनेंस तथा कर्मचारियों के वेतन पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान किराया दरों पर बसों का संचालन करना कठिन होता जा रहा है। यह भी पढ़ें- 15 से 20 प्रतिशत बस भाड़ा में बढ़ोतरी का निर्णय इसी कारण बस भाड़े में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय की जानकारी जिला पर...