पलामू, जनवरी 2 -- झारखंड के पलामू में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के नावा बाजार थाने के तुकबेरा गांव के डरौना टोले में गुरुवार को एक गड्ढे से रणजीत मेहता की पत्नी प्रियंका कुमारी का शव निकाला गया। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेमिका से शादी करने के लिए पति ने ही हत्या कर शव को गड्ढे में दफना दिया। परिजनों के अनुसार, पांडू दरुआ तिसीबार निवासी द्वारिका मेहता की पुत्री प्रियंका की शादी 2019 में विश्रामपुर के भूखला गांव निवासी रणजीत मेहता से हुई थी। उससे पहले से रणजीत का प्रेम प्रसंग तुकबेरा की एक महिला से चल रहा था, इसलिए वह अक्सर प्रियंका से मारपीट करता था। इधर, दो दिन पहले परिजनों को सूचना मिली कि प्रियंका की हत्या कर शव को गड्ढे में दफना दिया गया है। यह भी पढ़ें- झारखंड: बेटों ने कराई पिता की हत्या,सामने आई अंधविश्वास की हैरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.