पलामू, अप्रैल 6 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन चौक स्थित नर्मदेश्वर मंदिर का सात दिनी वार्षिक स्थापना समारोह सह श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सोमवार को महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। नैमिषारण्य से आई भागवत कथा वाचिका सुश्री मोहिनी किरण शुक्ला ने कथा के अंतिम दिन श्री भागवत कथा का सार पर प्रकाश डाला। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक श्रवण कुमार मिश्र,अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, उपाध्यक्ष राम पुकार प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद, सचिव मनोरंजन प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद, विनोद प्रसाद, अरविंद प्रसाद, फुलेंदर प्रसाद आदि सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...