पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में पिछले दो महीने में 39 लोग सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार बने हैं। जनवरी में 15 जबकि फरवरी में 24 लोगों की मौत हुई है। इन दोनों महीने में दर्ज की गई 61 सड़क दुर्घटनाओं में 39 लोगों की मौत के साथ-साथ 36 लोग घायल भी हुए हैं जिसमें 33 लोग गंभीर रूप से घायल होकर लंबे समय तक अस्पताल में इलाजरत रहे। पिछले कैलेंडर वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 222 लोगों की मौत पलामू जिले में हुई है जबकि घायलों की संख्या 311 रही है। सड़क दुर्घटनाओं में मौत रोकने के लिए गोल्डेन आवर का काफी महत्व माना जाता है। दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए आम लोगों को प्रेरित करने के लिए राहवीर योजना शुरू की गई है। इसके तहत 2500 रुपये तक का प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है परंतु पलामू जिले में इस योज...