पलामू, अप्रैल 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविध परिषद के नौवीं की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। पलामू के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 99.204 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। पिछले साल 98.891 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। इस वर्ष नौवीं की परीक्षा के लिए 30607 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था। परीक्षा में 30427 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। जारी परीक्षा परिणाम में 30185 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। सफल होने वाले 30185 परीक्षार्थियों में 15068 छात्र तथा 15117 छात्राएं पास हुई है। छात्रों की तुलना में छात्राओं का परीक्षाफल बेहतर रहा है। परीक्षा में 222 विद्यार्थी मार्जिनल पास हुए हैं। पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरव प्रकाश ने सभी सफल होने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- JAC 8th...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.