पलामू, सितम्बर 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत की। कार्यक्रम में लोगों को नेत्रदान के महत्व, आई बैंक के संचालन, उपयोगिता और इसकी जरूरत के बारे में जानकारी दी गई। मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी जरूरतमंद के जीवन में नई रोशनी ला सकता है, तथ्य की चर्चा करते हुए पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक व्यक्ति की ओर से दान किए गए कॉर्निया से दो लोगों का कॉर्नियल ग्राफ्टिंग किया जा सकता है। इससे कॉर्निया संबंधी समस्या के कारण दृष्टिबाधित लोगों की आंखों की रोशनी लौटाने में मदद मिलती है। उन्होंने नेत्रदान को समाज के लिए महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसके लिए आगे आने की अपील की। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में 4...