पलामू, सितम्बर 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत पलामू जिला मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और तनावपूर्ण परिस्थितियों में सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में 10 से 16 सितंबर तक विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह मनाने का संकल्प लिया गया। जागरूकता रैली की शुरुआत मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर में अधीक्षक कार्यालय से हुई। रैली छहमुहान, राजेंद्र चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में एएनएम छात्राओं सहित जिला मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। छात्राओं ने आत्महत्या रोकथाम से जुड़...