पलामू में तेज आंधी से 100 से अधिक पेड़ उखड़े, बिजली नेटवर्क को बड़ा नुकसान, कई लोग हुए हताहत
पलामू, मई 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में बुधवार की शाम में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आई तेज आंधी के बाद करीब 8 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान पूरे जिले में मेदिनीनगर सिटी के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए हैं, कई घर का छत गिर गया है। पेड़ के नीचे दब जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। आंधी से बिजली के पोल व तार पर पेड़ गिरने से 100 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 33 केवी और 11 केवी सहित एलटी तार सैंकड़ों जगहों पर टूट गए हैं जिसके कारण गुरुवार की शाम तक सभी क्षत्र में बिजली बहाल नहीं हो सकी है। मेदिनीनगर सिटी में भी 24 घंटा से अधिक समय बीतने के बाद भी अधिकांश क्षेत्रों में अभी भी बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हुआ है। शहरी क्षेत्रों में 90 फीसदी से अधिक क्षेत्रों में बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.