पलामू में तेज आंधी और बारिश से गिरा तापमान, वज्रपात से तीन घायल
पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले में शुक्रवार की सुबह में कई क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश होने से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। जिलेवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि कई क्षेत्र में बिजली के तार आदि को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान नौडीहा में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कसान कुलदीप सिंह के दो बैल की भी वज्रपात से मौत हो गई है। छतरपुर अनुमंडल में मेदिनीनगर की तुलना में ज्यादा बारिश हुई है. यह भी पढ़ें- आंधी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौतबारिश और तापमान में कमी सुबह में आंधी और बारिश होने से पलामू का अधिकतम तापमान 7 डिग्री कम होकर 34.5 पर पहुंच गया है। मेदिनीनगर में 1.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। छतरपुर, हरिहरगंज और हुसैनाबाद क्षेत्र में अधिक बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.