पलामू, जनवरी 31 -- झारखंड के पलामू में खौफनाक वारदात सामने आई है। जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू से वार कर अपने ससुर को मार डाला। इसके बाद हैवान बना शख्स अपनी पत्नी और उसकी बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात छत्रपुर थानाक्षेत्र के गम्हरिया गांव में यह वारदात हुई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि सुनील यादव का दामाद लवकुश एक प्रवासी मजदूर है तथा बृहस्पतिवार को दिल्ली से लौटने के बाद वह अपनी ससुराल गया। शुरुआत में उसका अपनी पत्नी पूजा से कुछ बातों पर झगड़ा हुआ। जब उसके ससुर ने बीच-बचाव किया, तो लवकुश ने गुस्से में चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी। प्रसाद के अनुसार जब लवकुश की पत्नी व उसकी बहन ने सुनील य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.