पलामू, मार्च 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पलामू में पैक्स या लैंप्स के माध्यम से ढ़ाई लाख क्विंटल धान खरीदने के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 1,66,886 क्विंटल धान की खरीददारी की गई है। किसानों से धान खरीददारी करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित है। पहले पलामू जिले में धान खरीदने का लक्ष्य दो लाख क्विंटल निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर ढ़ाई क्विंटल कर दिया गया है। ई-उपार्जन पोर्टल पर जिले में 14,827 किसान पंजीकृत हैं जिनसे ही धान की खरीददारी की जा रही है। पलामू जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने बताया कि इस वर्ष जिले में धान की फसल अच्छी हुई है। इस कारण लक्ष्य को बढ़ाया गया है। धान का उठाव करने के लिए पलामू और गढ़वा के चार और बिहार के तीन मिलों का चयन किया गया है। पैक्स और लैंप्स से धान का उठाव किया जा रहा है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.