पलामू में करम विसर्जन के दौरान नदी में डूबे कई लोग, हादसे में 4 की मौत
पलामू, सितम्बर 23 -- झारखंड के पलामू में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के चौनपुर प्रखंड में करम विसर्जन के दौरान कोयल नदी में कई लोग डूब गए। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में नदी में डूब रहे कुछ लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय लोग राहत-बचाव के काम में जुटे हुए हैं। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया गांव में बुधवार की सुबह में करम डाली व पूजा सामग्री के विसर्जन के दौरान उत्तर कोयल नदी में एक बच्चा सहित पांच लोग डूब गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की तलाश जारी है। चारों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान पतरिया खुर्द निवासी 15 वर्षीय विशाल पासवान, 20 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.