रांची, फरवरी 28 -- रांची, हिटी। पलामू प्रमंडलीय क्षेत्र के नौ नगर निकायों में संपन्न हुए नगरपालिका आम चुनाव में भाजपा कमजोर होती दिख रही है। यद्यपि मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। वहीं, लातेहार नगर पंचायत में भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह ने जीत दर्ज की है। परंतु गढ़वा नगर परिषद और विश्रामपुर नगर परिषद, वंशीधरनगर, छतरपुर, हरिहरगंज और हुसैनाबाद नगर पंचायत में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। मझिआंव में भी अपने पक्ष में जीत लाने में भाजपा कामयाब नहीं हो सकी है। हालांकि भाजपा की यह कमजोरी अंदरूनी कारण की देन रही। इसका फायदा प्रदेश के अन्य बड़े दल झामुमो या कांग्रेस नहीं उठा सकते। मझिआंव नगर पंचायत से अध्यक्ष का चुनाव तीसरी बार जीतने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.