पलामू, मार्च 5 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। रंगोत्सव होली मेदिनीनगर सिटी समेत पूरे पलामू जिले में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना के साथ बुधवार को मनाया गया। मंगलवार को तड़के होलिका दहन किया गया था। शहर से लेकर गांव तक एक-दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देने, पारंपरिक व फिल्मी होली गीतों के अलावा भोजपुरी होली गीतों को लाउडस्पीकर व डीजे पर बजाकर लोग दिनभर झुमते रहे। मेदिनीनगर सिटी के उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन भी रंग-अबीर से सराबोर होकर होली खेली। उपायुक्त व एसपी आवास में खूब-रंग-अबीर उड़े। दोनों आवासीय परिसर में होली मिलन कार्यक्रम किया गया। इसमें जिले के कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और गणमान्य लोग शामिल हुए। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के चैनपुर बाजार में मटका फोड़ होली कार्यक्रम का आयोजन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.