पलामू, जुलाई 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में चालू सत्र 2026-27 में मात्र 130 बच्चों का ही नामांकन हुआ है। जबकि जिले में मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या 18 है। इन स्कूलों में कुल 312 सीट आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए सुरक्षित है। आरटीई के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों का दाखिला होता है। जबकि नामांकन के लिए करीब 430 आवेदन ऑन लाईन आवेदन किया गया था। इसमें करीब 30 आवेदन अर्हंता पूरा नहीं रखने के कारण रद्द कर दिया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ अंबुजा पांडेय ने बताया कि एक माह पूर्व नामांकन के लिए 227 बच्चों की सूचि जारी की गई थी। इसमें अब तक मात्र 130 बच्चों ने चयनित स्कूलों में दाखिला ...