पलामू, मई 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गरीब व अभिवंचित बच्चों का दाखिला नहीं हो सका है। हालांकि ऑन लाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च थी। वहीं दूसरी ओर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में एक अप्रैल से नए सत्र की शुरूआत भी हो गई है। सत्र शुरू एक माह से अधिक समय बीतने के बाद बाद भी बच्चों के दाखिला नहीं होन से अभिभावक परेशान हैं। चालू सत्र में 18 मान्यता प्राप्त स्कूलों में 312 सीटों के विरूद्ध 434 आवेदन आया है। आरटीई पोर्टल बिड्स फेयर प्राइवेट लिमिटेड संचालित करता है। दो सालों से मेंटेनेस चार्ज शिक्षा विभाग की ओर भुगतान नहीं किये जाने के कारण पोर्टल को 10 मार्च के बाद से बंद कर दिया गया है। इस कारण नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से बाधित हो गई है।

समग्र शिक्षा अभियान का बयान...