पलामू, अगस्त 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में निपुण भारत अभियान के तहत संचालित मेरा विद्यालय निपुण, मै भी निपुण कार्यक्रम के तहत सोमवार से शुरू होने वाले प्रथम चरण के मूल्यांकन में 530 स्कूलों का मूल्यांकन शुरू होगा। मूल्यांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 530 स्कूलों के मूल्यांकन के लिए 212 मूल्यांकनकर्ता लगाए गए हैं। वहीं मूल्यांकन को लेकर स्कूलों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल वर्ग एक से पांचवीं कक्षा तक के 2484 स्कूलों का मूल्यांकन किया जाना है। मूल्यांकन छह चरणों में पूरा होना है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: एमवीएन-एमबीएन 2.0 आकलनकर्ता प्रशिक्षण का सफल समापन प्रथम चरण का मूल्यांकन 24 से 31 अगस्त तक चलेगा। सभी मूल्यांकनकर्ताओं को दो चरणों में मास्...