पलामू, मार्च 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान चलाकर पांकी और सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर 9 मार्च को पांकी थाना क्षेत्र के पुंडरू गांव के जंगली इलाके में 2.5 एकड़ वन भूमि पर अवैध रूप से की गई पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया। कार्रवाई पांकी थाना पुलिस, ताल पिकेट के जवानों और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर की गई। 10 मार्च को सतबरवा थाना क्षेत्र के पीडिया गांव के पास के जंगल में करीब 2 से 3 कट्ठा जमीन में की गई पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया। पुलिस के आरोपियों की पहचान कर रही है। सत्यापन के बाद वन अधिनियम व मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.