पलामू, मई 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान समेत सर्वजन पेंशन और केंद्र प्रायोजित पेंशनधारियों का सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। पलामू में अब तक 57.44 प्रतिशत पेंशनधारियों के लाभुकों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। अब तक जिले में तीनों पेंशन के 2,134 लाभुक अयोग्य, मृत औ अज्ञात मिले हैं। पेंशनधारियों का सत्यापन कराने की तिथि 15 मई तक रखी गई है। पेंशनधारियों का सत्यापन का कार्य आंगनबाड़ी द्वारा किया जा रहा है। मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र के कुछ वार्ड में मईयां सम्मान के लाभुकों के सत्यापन कार्य करने के लिए फार्म उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस कारण लाभुक सत्यापन कराने के लिए परेशान हैं। मेदिनीनगर के वार्ड नंबर दो के आंगनबाड़ी सेविका रूणी देवी ने कहा कि अभी उसे मईयां सम्मान के लाभुकों का फार्म प्रखंड से उपलब्ध नहीं कराया ग...