पलामू, जुलाई 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आषाढ़ का अंतिम सप्ताह चल रहा है परंतु पलामू जिला फिलवक्त मानसून की बारिश में 74% कमी से जूझ रहा है। ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 24 जुलाई तक जिले में सामान्य वर्षापात की तुलना में महज करीब 36 फीसदी बारिश हुई है। इसके कारण जिले के विभिन्न डैम व आहर-पोखर में पानी का घोर कमी बनी हुई है। सामान्य मानसून काल की तुलना में जिले के बड़े जलाशयों का जलस्तर अभी भी करीब 20 फीट तक नीचे है। बारिश की कमी धान की खेती पिछड़ने लगा है। धनरोपनी के लिए पहला नक्षत्र पुनर्वसु समाप्त हो चुका है जबकि पुष्य नक्षत्र भी पांच दिन बीत चुका है। परेशान किसान चंद खेतों में पंपसेट के सहारे धान की रोपनी कर रहे हैं।

बारिश की स्थिति पलामू कृषि विभाग के अनुसार जून में औसत 152.4 मिलीमीटर के विरुद्ध केवल 32.3 मिलीमीटर बारिश हुई। जुलाई...