पलामू, अप्रैल 4 -- मेदिनीनगर में पहाड़ी मोहल्ला निवासी बैग कारोबारी 36 वर्षीय समीर उर्फ गुड्डू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात करीब 11 बजे शहर के निजी बस स्टैंड के समीप स्थित नगरपालिका की शताब्दी मार्केट स्थित राजा साहेब बस ऑफिस में हुई। मृतक समीर उर्फ गुड्डू ने वर्ष 2012 में झामुमो नेता लड्डू खान हत्याकांड में गवाही दी थी। आशंका है कि इसी का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया होगा। मेदिनीनगर के शहर थानेदार ज्योति लाल रजवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। अपराधियों ने करीब आठ राउंड फायरिंग की। एक गोली समीर की पीठ और एक जांघ में लगी। उसे एमआरएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, मृतक के दोस्त इसराइल आजाद उर्फ मिंटू ने मेदिनीनगर शहर थाने में पहाड़ी म...