पलामू, जुलाई 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के 56 लिपिकों का स्थानांतरण एवं नवपदस्थापन किया है।

स्थानांतरण की प्रक्रिया क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक संदीप कुमार ने कार्यालय आदेश जारी कहा है कि यह कार्रवाई झारखंड सरकार के माध्यमिक शिक्षा, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निदेशक के निर्देश तथा 29 जुलाई को आयोजित प्रमंडलीय शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर की गई है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित लिपिकों को शीघ्र विरमित कर 16 अगस्त 2026 की अपराह्न तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराया जाए। निर्धारित तिथि तक योगदान नहीं देने वाले कर...