पलामू प्रमंडल की सुरक्षा व्यवस्था की डीजीपी ने की समीक्षा, इंस्पेक्टर स्तर तक के पदाधिकारियों से ली रिपोर्ट
पलामू, जून 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को पलामू प्रमंडल के तीनों जिले यथा पलामू, गढ़वा और लातेहार की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान में तेजी, नक्सल गतिविधियों पर अंकुश बनाए रखने, पुलिस संसाधनों की स्थिति आदि की विस्तृत समीक्षा की। मेदिनीनगर स्थित पलामू समाहरणालय के जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने जिलेवार पुलिस कार्यों का आकलन किया और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी नरेंद्र कुमार सिंह, आईजी (सीआईडी) अजय लिंडा, पलामू के डीआईजी किशोर कौशल, पलामू के एसपी कपिल चौधरी, लातेहार के एसपी कुमार गौरव तथा गढ़वा के एसपी आशुतोष शेखर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। पलामू प्रमंडल के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.