पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मंगलवार को पेयजल आपूर्ति एवं प्याऊ व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उपस्थित गढ़वा के उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान आमजनों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना था। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, अस्पताल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तत्काल प्रभाव से घड़ा एवं प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों को शीघ्र मरम्मत कराने तथा अकार्यात्मक जलमीनारों को चालू करने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि ह...