पलामू पुस्तक मेले में कवियों ने अपनी रचना से साहित्यप्रेमियों को किया प्रोत्साहित
पलामू, मई 24 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला स्कूल परिसर में आयोजित चार दिवसीय पलामू पुस्तक मेले के तीसरे दिन रविवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समय इंडिया ट्रस्ट, नई दिल्ली, पुस्तक मेला समिति एवं प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण), रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों की बड़ी उपस्थिति रही। कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने देशभक्ति, प्रेम, प्रकृति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। रीना प्रेम दुबे, अंजनी कुमार दुबे, रमेश सिंह और जया लक्ष्मी ने हास्य-व्यंग्य, कविता और शेर-ओ-शायरी से कार्यक्रम में रंग भर दिया। यह भी पढ़ें- पुस्तक का लोकार्पण सह कवि सम्मेलन का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.