पलामू, मई 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पलामू पहुंचे पर्वतारोहियों ने सोमवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से शीष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान टीम ने अपने विश्वशांति पदयात्रा अभियान एवं विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी। टीम ने बताया कि वे देश के विभिन्न राज्यों में भ्रमण कर विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता सहित अन्य जनहितकारी विषयों पर जागरूक कर रहे हैं। साथ ही आगे भी पलामू जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार क...