पलामू, मई 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतरीन करने की दिशा में जिले के 33 स्वास्थ्य केंद्र को वाईफाई से युक्त किया गया है । इन केंद्रों पर मरीजों को आसानी से पंजीकरण और अन्य इंटरनेट संबंधी कार्य संपन्न किया जा रहा हैं । इन अस्पतालों में मुख्य अस्पताल मेदिनीनगर, अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर, अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद, सीएचसी बिश्रामपुर, सीएचसी चैनपुर, सीएचसी हरिहरगंज सीएचसी सदर, सीएचसी लेस्लीगंज, सीएचसी पाटन पांकी सहित अनेक पीएचसी शामिल है। इन अस्पतालों में वाईफाई की सेवा शुरू होने से मरीज खुद से पंजीकरण कर सकेंगे, बेहतर ईलाज पर निगरानी रखी जाएगी साथ ही वरीय पदाधिकारी अस्पताल की लाइव मॉनिटरिंग कर सकेंगे। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के जिला समन्वयक पवन प्रकाश ने बताया कि प्रथम फेज के कार्य को पूर्ण करते हुए 3...