पलामू, मई 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतरीन करने की दिशा में जिले के 33 स्वास्थ्य केंद्र को वाईफाई से युक्त किया गया है। इन केंद्रों पर मरीजों को आसानी से पंजीकरण और अन्य इंटरनेट संबंधी कार्य संपन्न किया जा रहा हैं। सदर अस्पताल-मेदिनीनगर, अनुमंडलीय अस्पताल-छतरपुर, अनुमंडलीय अस्पताल-हुसैनाबाद, सीएचसी-बिश्रामपुर, सीएचसी-चैनपुर, सीएचसी-हरिहरगंज, सीएचसी-मेदिनीनगर सदर, सीएचसी-लेस्लीगंज, सीएचसी-पाटन, सीएचसी-पांकी सहित अनेक पीएचसी शामिल है। इन अस्पतालों में वाईफाई की सेवा शुरू होने से मरीज खुद से पंजीकरण कर सकेंगे, बेहतर ईलाज पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, वरीय पदाधिकारी इस सिस्टम के माध्यम से अस्पताल की लाइव मॉनिटरिंग कर सकेंगे। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के जिला समन्वयक पवन प्रकाश ने बताया कि प्रथम फेज के का...