पलामू, अगस्त 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में जिला प्रशासन की ओर से आदिवासी महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले की समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद टाउन हॉल में आयोजित मुख्य समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं पारंपरिक नृत्य, लोकगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विविधता और लोक परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विश्व आदिवासी दिवस पर प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम नौ को म...