पलामू, अगस्त 9 -- मेदिनीनगर/हुसैनाबाद। खाद की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को लेकर पैक्स अध्यक्षों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पलामू जिला पैक्स अध्यक्ष संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो जिले के सभी पैक्स खाद का उठाव बंद कर देंगे। पैक्स अध्यक्षों की शिकायत है कि यूरिया और डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति गोदामों तक नहीं पहुंच रही है। खाद के साथ नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और नैनो जिंक जैसे उत्पादों की कथित जबरन टैगिंग से परेशानी बढ़ गई है। अध्यक्षों के अनुसार किसान इन अतिरिक्त उत्पादों को लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे पैक्सों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संघ ने बताया कि यूरिया की सरकारी कीमत 266.50 रुपये...