पलामू जिला पुस्तकालय के विकास एवं निर्माण के लिए 87 लाख रुपये स्वीकृत
पलामू, सितम्बर 6 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने पलामू जिला पुस्तकालय के विकास एवं निर्माण के लिए 87 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि में से 65.25 लाख रुपये जारी भी किए जा चुके हैं। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम को भेजे गए पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन (एनएमएल) की, सेटिंग अप ऑफ एनएमएल मॉडल लाइब्रेरी, योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में पलामू जिला पुस्तकालय के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम की अनुशंसा और लगातार किए गए प्रयासों के बाद यह आवंटन प्राप्त हो सका है। पलामू संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.