पलामू जिला परिषद में उल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
पलामू, अगस्त 16 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलामू जिला परिषद कार्यालय परिसर में उल्लास के साथ समारोह आयोजित किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह, जिला पार्षद, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। समारोह के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों की अनौपचारिक बैठक हुई। इसमें संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिले के विकास व जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। वित्त मंत्री ने पलामू को मिलने जा रहे ट्रैफिक थाना, अमानत बराज का काम पूरा करने की दिशा में प्रयास आदि पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- Palamu News: हरिहरगंज में स्वतंत्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.