पलामू, मार्च 31 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह झामुमो के युवा नेता आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह ने धनबाद के मेयर संजीव सिंह एवं झरिया की विधायक रागिनी सिंह से अपने कोयलांचल प्रवास के दौरान उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नगर विकास, जनसेवा और झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही शहरी विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने एवं जनहित के मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। नगर निकाय चुनाव में मेयर पद पर संजीव सिंह को मिली जीत पर आलोक सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जनता का अटूट विश्वास और उनके संघर्ष का परिणाम बताया। इस दौरे के क्रम में मेदिनीनगर नगर निगम के उप महापौर मनोज सिंह, सिन्टू सिंह एवं विभूति सिंह आदि भी मेयर संजीव सिंह एवं झरिया की विधायक रागिनी सिंह से मिलकर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.