पलामू, जून 21 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को मेदिनीनगर के गांधी उद्यान में पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महिला विंग के तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मेदिनीनगर की महापौर अरुणा शंकर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पलामू के सांसद वीडी राम उपस्थित रहे। योग गुरु ममता बहन, सरदार रविंदर सिंह और अमिताभ मिश्रा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में चेंबर महिला विंग की सदस्य, भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने देश की समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पांकी के विधायक ने नियमित योगाभ्या...