लातेहार, सितम्बर 7 -- लातेहार संवाददाता। पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के सीमावर्ती इलाके में एक बाघ की हलचल से वन विभाग में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पलामू-गढ़वा और लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाघ के मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसके संभावित कॉरिडोर में ट्रैपिंग कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। वन विभाग के अनुसार बाघ की मौजूदगी की पुष्टि उसके पगमार्क और शिकार के आधार पर हुई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाघ पीटीआर में नया आया है या पहले से क्षेत्र में मौजूद था। अब तक बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद नहीं हुई है। जिस क्षेत्र में उसकी गतिविधियां दर्ज की गई हैं, वहां अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार बाघ वयस्क है औ...