पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में लातेहार पुलिस बनी ओवरऑल चैंपियन
लातेहार, अगस्त 22 -- लातेहार, प्रतिनिधि। पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में लातेहार पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। पलामू जिला के लेस्लीगंज फायरिंग बट पर 20 एवं 21 अगस्त को आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में लातेहार पुलिस के जवानों ने उत्कृष्ट कौशल और सटीक निशाने का प्रदर्शन करते हुए कुल 1110 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता की जानकारी प्रतियोगिता में पलामू रेंज के तीनों जिलों पलामू, गढ़वा और लातेहार की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में लातेहार पुलिस के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए। इनमें छह स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं। लातेहार पुलिस की इस उपलब्धि से पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.