पलामू, मई 28 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू पुलिस में गत करीब दो वर्ष के बाद सकारात्मक बदलाव दिखने लगा है। आम जनता, व्यवसायी, जमीन के मालिक में भी पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा हैं। अपराधियों पर पुलिस का खौफ बढ़ा है। यह स्थिति बेहतर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भयमुक्त झारखंड बनाना है। इसके लिए गरीबों की जमीन पर जबरन कब्जा जमाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। पलामू को पुलिस उग्रवादमुक्त बना चुकी है अब जिले को अपराधमुक्त बनाने की बड़ी जिम्मेवारी है। पलामू पुलिस जिले को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य करे यह बहुत जरूरी है। पलामू दौरे के क्रम में वित्त मंत्री ने डीआईजी व एसपी से भी चर्चा की। पलामू में कानून व्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री ने पुलि...