पलामू को जरूरत से कम मिली रोटावायरस वैक्सीन, अप्रैल से ही कमी
पलामू, जुलाई 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में अप्रैल के बाद करीब 3 महीने तक रोटावायरस वैक्सीन की कमी बनी रही। जुलाई में दोबारा वैक्सीन की आपूर्ति तो हुई है, लेकिन जरूरत की तुलना में अब भी काफी कम है। जिले में हर महीने करीब 16,500 डोज की आवश्यकता होती है, जबकि जुलाई में केवल 12 हजार डोज ही उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसे में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एक वर्ष तक के बच्चों को यह टीका उपलब्ध कराना चुनौती बना रहेगा। पिछले तीन महीने से अभिभावक मजबूरी में निजी अस्पतालों से वैक्सीन खरीद कर बच्चों को लगवा रहे है। डीआरसीएचओ डॉ. एसके रवि ने बताया कि करीब 2-3 दिन पूर्व राज्य स्तर से तीन जिलों के लिए 24 हजार डोज भेजा गया है जिसमें पलामू को 12 हजार, गढ़वा को 7 हजार और लातेहार को 5 हजार डोज मिला है। राज्य स्तर से ही कम आपूर्ति होने के कारण जिलों में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.