पलामू को आकांक्षी से सैचुरेटेड जिला बनाने के लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : सांसद
पलामू, जून 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू समाहरणालय सभागार में रविवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यता करते हुए सांसद विष्णु दयाल राम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पलामू को आकांक्षी जिला से सैचुरेटेड जिला बनाने के लक्ष्य को हासिल करने करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए पाया कि कई विभागों के प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप एवं अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को अद्यतन, तथ्यपरक एवं सटीक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार स्तर से गठित चार सदस्यीय समिति, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.