पलामू के 9 अनुसूचित जाति सहित 37 किसानों को मिलेगा मधुमक्खी पालन का अवसर
पलामू, जून 28 -- मेदिनीनगर, अरुण कुमार शर्मा। पलामू जिले के किसानों की आय को दोगुनी करने के साथ-साथ पौषणिक एवं पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से पलामू जिला में वित्तीय वर्ष 2026-27 में मधुमक्खी पालन योजना के अंतर्गत 9 अनुसूचित जाति सहित 37 किसानों को मधुमक्खी पालन का अवसर मिलेगा। इसके लिए कृषि प्रभाग के उद्यान विभाग राज्य सरकार ने राज्य योजना अंतर्गत राज्य उद्यान विकास योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन की योजना की स्वीकृति दे दी है। इस योजना के अंतर्गत जिले के लघु ,सीमांत और निम्न वर्गीय छोटे छोटे किसानों को 80 फीसदी अनुदान और कृषकों के 20 फीसदी अंशदान पर लाभ दिया जाएगा।जिले के 37 मधुमक्खी कृषकों को प्रति कृषक 20 मधुमक्खी बक्सा, मधुमक्खी कॉलोनी और मधु निष्कर्षण इकाई एवं मधुमक्खी पालन उपकरण का पूरा सेट दिया जाएगा। इच्छुक किसानों को तीन दिवसीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.