पलामू, सितम्बर 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में पदस्थापित वरीय आईपीएस, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने सोमवार को पलामू के आठवें जोनल आईजी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले दुमका जोन के आईजी रहे सिन्हा का हाल ही में पलामू तबादला किया गया है। पूर्व जोनल आईजी सुनील भाष्कर को अब बोकारो का आईजी बनाया गया है। पदभार संभालने के बाद सिन्हा ने अधिकारियों से परिचयात्मक मुलाकात की और कहा कि बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए सभी एसपी और उनकी टीमों के साथ मजबूत तालमेल बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने दशहरा महोत्सव और बिहार चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा भी की। सिन्हा ने बताया कि सीमावर्ती जिलों में मंगलवार को एक बैठक होगी, जिसमें बिहार चुनाव के दौरान बिहार प्रशासन को हरसंभव सहयोग दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.