पलामू, अक्टूबर 2 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। राज्यस्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 एथलेटिक्स एवं हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पलामू जिले की टीम शुक्रवार को रांची के लिए रवाना हुए खिलाड़ियों एवं टीम के सदस्यों को दो सुरक्षित बसों से रांची भेजा गया है। समाहरणालय परिसर से जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का एवं एपीओ उज्ज्वल मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। इस अवसर पर खेल कोषांग के सदस्य अनुपम तिवारी, हीरालाल एवं रणजीत सिंह, साकेत शुक्ला, प्राचार्य आलोक दुबे, प्रवक्ता रितेश कुमार एवं सहायक शिक्षक राहुल दुबे आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर डीएसइ ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि पलामू में प्रतिभा की कमी नहीं है। यह भी पढ़ें- Pakur News: राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं में पाकुड़ का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड...