पलामू के 453 दिव्यांग बच्चों को मिलेगा सहायक उपकरण
पलामू, जून 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा के तहत सहायक उपकरण दिया जाएगा। एल्मिको कंपनी भुनेश्वर की सहायता से और राज्य परियोजना की ओर से दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में चिंह्नत किए गए 453 बच्चों को सहायक उपकरण वितरण करने के लिए प्रखंडों में तिथि तय कर दी गई है। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रखंडों में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण देने के लिए सामग्री आना शुरू हो गया है। एक जुलाई से शिविर का आयोजन कर चिंह्नत किए गए दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। पलामू जिले के दिव्यांग बच्चों के बीच व्हील चेयर, ट्राइ साइकिल, , कान की मशीन (हियरिंग एड), सेरेब्रल पाल्सी, रूमार्ट केन, एमआर किट, कैल्पिर जैसे अन्य सहायक उपकरण दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.