पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर के रेड़मा रोड स्थित द कराटे अकादमी में शनिवार को एक सम्मान एवं बेल्ट ग्रेडिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पालामू कराटे संघ के अध्यक्ष विजय ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- पलामू के चार खिलाड़ियों ने हासिल की ब्लैक बेल्ट, जिले का बढ़ाया मान चार खिलाड़ियों ने हौसले के साथ हासिल की ब्लैक बेल्टसमारोह की जानकारी झारखंड शोतोकान स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित पालामू कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में जिले के 4 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट अपने नाम किया। इसके साथ अन्य खिलाड़ियों ने भी भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में काजल कुमारी, डी. कार्तिकेय, सम्यक स्निथिक एवं समीर कुमार शामिल हैं। मौके पर विजय ओझा ने कहा कि ब्लैक...