पलामू, मार्च 9 -- पलामू के 22 खाद्य प्रतिष्ठान के नमूना जांच में फेल, होगी कार्रवाई मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के 22 खाद्य प्रतिष्ठान के नमूने खाद्य विश्वेषक जांच रिपोर्ट में फेल पाए गए है। कुछ समय पहले जांच में इन खाद्य प्रतिष्ठानो से अलग अलग सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में नमूने के फेल का खुलासा हुआ। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में प्रत्येक महीने खाद्य प्रतिष्ठान की जांच की जाती है। हाल ही में जांच के पश्चात लैब भेजे गए नमूने की रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में फेल पाए हुए प्रतिष्ठानों के ऊपर वाद दायर किया जाएगा। वाद के पश्चात आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सतबरवा के चर्चित कलाकंद, खीरमोहन, खोआ में भी मिलावट पाई गई है। सभी के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।...