पलामू, अगस्त 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में निपुण भारत अभियान के अंतर्गत संचालित, मेरा विद्यालय निपुण, में भी निपुण कार्यक्रम तहत 138 प्रारंभिक स्कूलों का आंकलन किया जाएगा। आंकलन छह चरणों में होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। स्कूलों को भी इसकी तैयारी करने को कहा गया है। मेरा विद्यालय निपुण में भी निपुण तहत स्कूलों का आंकलन 24 अगस्त से प्रारंभ होगा, जो 19 दिसंबर को समाप्त होगा। समग्र शिक्ष अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण का आंकलन 24 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। द्वितीय चरण का आंकलन सात से 17 सितंबर, तृतीय चरण 28 सितंबर से पांच अक्तूबर, चौथा चरण 26 से 31 अक्तूबर, पांचवा चरण 25 नवंबर से एक दिसंबर और सातवां चरण का आंकलन 14 से 19 दिसंबर तक चलेगा। आंकलन के तहत वर्ग एक और दो बच्चों का मूल...